हकलाना (Stammering) कोई जादू से ठीक होने वाली समस्या नहीं है। फिर भी ज़्यादातर लोग यही उम्मीद करते हैं कि कोई एक तरीका, कोई एक एक्सरसाइज़ या कोई एक वीडियो उन्हें तुरंत फ्लुएंट बना देगा। जब ऐसा नहीं होता, तो निराशा बढ़ती है और आत्मविश्वास और कम हो जाता है।
असल सच्चाई यह है कि हकलाना बोलते समय नहीं, बल्कि बोलने से पहले शुरू होता है। जब साँस सही नहीं होती, मुँह और जीभ टाइट रहते हैं और दिमाग़ तेज़ दौड़ता है, तब शब्द अटकते हैं। इसलिए सिर्फ “धीरे बोलो” कहना काफ़ी नहीं है।
हकलाने पर काबू पाने के लिए एक रोज़ का आसान सिस्टम चाहिए—जिसमें शरीर को तैयार करने वाली एक्सरसाइज़ हों, बोलने की सही प्रैक्टिस हो और असली ज़िंदगी में उन चीज़ों को इस्तेमाल करना सीखा जाए। नीचे इसी सिस्टम को तीन साफ़ हिस्सों में समझाया गया है, ताकि आप पढ़कर सिर्फ समझें नहीं, बल्कि वाक़ई लागू भी कर सकें।
एक्सरसाइज़ क्यों ज़रूरी है?
हकलाना (Stammering) असल में मन (Mind) की समस्या है। हमारे मन में पुराने खराब अनुभव, डर और सेल्फ-डाउट बैठे होते हैं। लेकिन ये मन की बातें सीधा हमारे शरीर पर असर डालती हैं। बोलते समय साँस रुक जाती है, मुँह टाइट हो जाता है, जीभ और गला जकड़ जाते हैं—और हकलाना शुरू हो जाता है।
अगर हम सिर्फ मन को समझाने की कोशिश करें और शरीर को न सुधारें, तो बदलाव मुश्किल होता है। इसलिए एक्सरसाइज़ ज़रूरी है। जब हम साँस, मुँह, जीभ और शरीर को कंट्रोल करना सीखते हैं, तो शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स होने लगता है। और जब रिलैक्स शरीर के साथ हम लोगों से बात करना शुरू करते हैं, तो समय के साथ डर और सेल्फ-डाउट अपने आप कम होने लगते हैं।
यही वजह है कि हकलाने पर काबू पाने की शुरुआत एक्सरसाइज़ से होती है—क्योंकि जब शरीर साथ देता है, तब मन (Mind) भी बदलना शुरू करता है।
1. डायफ्रामेटिक ब्रीदिंग (पेट से साँस लेना)
हकलाने में साँस का बहुत बड़ा रोल होता है। ज़्यादातर लोग बोलते समय ऊपर-ऊपर साँस लेते हैं, जिससे घबराहट बढ़ती है और बोलते समय साँस अटक जाती है। पेट से साँस लेने से शरीर शांत होता है और बोलने का फ्लो बेहतर होता है।

कैसे करें:
सीधे बैठें या खड़े हों। एक हाथ पेट पर रखें। धीरे-धीरे नाक से साँस लें और महसूस करें कि पेट बाहर जा रहा है। सीना ज़्यादा न हिले। अब बिना ज़ोर लगाए साँस छोड़ें और पेट को अंदर जाने दें। इस प्रक्रिया को आराम से 10 बार दोहराएँ।
इसके अलावा आप कुछ प्राणायाम (Pranayama) और दूसरी आसान Breathing Exercises भी कर सकते हैं, जो साँस और मन दोनों को शांत करती हैं। Breathing Exercises और Pranayama को सही तरीके से समझने के लिए हमारी Breathing पर डिटेल ब्लॉग ज़रूर पढ़ें।
2. सिंहासन (Lion Pose)
हकलाने के दौरान जीभ, गला और चेहरे की मसल्स बहुत टाइट हो जाती हैं। सिंहासन इन मसल्स को ढीला करने में मदद करता है और आवाज़ को खुलने देता है।
कैसे करें:
घुटनों के बल बैठें या आराम से कुर्सी पर बैठ सकते हैं। मुँह पूरा खोलें, जीभ बाहर निकालें, आँखें खोलकर ऊपर देखें और मुँह से “हा” की आवाज़ निकालें। यह करते समय चेहरे और गले को पूरा रिलैक्स रखें। 5 बार रोज़ सुबह करें।
3. मुँह और जबड़े की एक्सरसाइज़
अगर मुँह पूरा नहीं खुलता या जबड़ा टाइट रहता है, तो शब्द ठीक से नहीं निकलते। इस एक्सरसाइज़ से मुँह खुलकर बोलने की आदत बनती है।
कैसे करें:
मुँह को धीरे-धीरे पूरा खोलें और फिर बंद करें। उसके बाद जबड़े को हल्के से दाएँ और बाएँ घुमाएँ। हर मूवमेंट को आराम से करें, कोई ज़ोर न लगाएँ। 10–12 बार दोहराएँ।
4. जीभ की एक्सरसाइज़
जीभ की जकड़न हकलाने की एक आम वजह है। खासकर शब्द की शुरुआत में जीभ फँस जाती है।
कैसे करें:
जीभ को बाहर निकालें और कुछ सेकंड रोकें। फिर जीभ को ऊपर, नीचे, दाएँ और बाएँ घुमाएँ। अंत में जीभ को बाहर निकालकर ठुड्डी छूने की कोशिश करें, अपनी जीभ को कंपन करने की कोशिश करें। यह पूरा अभ्यास रोज़ 4–5 मिनट करें।
5. स्वर (A, E, I, O, U) का ज़ोर से अभ्यास
स्वर से शब्द शुरू करते समय कई लोगों को हकलाहट होती है। इस अभ्यास से आवाज़ स्मूथ होती है और शब्द की शुरुआत आसान बनती है।
कैसे करें:
आराम से बैठें या खड़े हों। एक-एक करके A, E, I, O, U को साफ़ और ज़ोर से बोलें। हर स्वर को 5–6 सेकंड तक खींचें। ध्यान रखें कि आवाज़ गले से नहीं, आराम से निकले।
Practice क्या है?
एक्सरसाइज़ शरीर को तैयार करती हैं, लेकिन प्रैक्टिस बोलने की आदत बदलती है। हकलाने (Stammering) की समस्या सिर्फ डर से नहीं, बल्कि सालों से बनी बोलने की आदतों से भी जुड़ी होती है। इसलिए सिर्फ एक्सरसाइज़ करना काफ़ी नहीं होता।
प्रैक्टिस का मतलब है—
रोज़ सही तरीके से बोलने का अभ्यास करना, बिना दबाव के, बिना जल्दी के। जब आप पढ़ते हैं, खुद से बात करते हैं और धीरे-धीरे बोलने की प्रैक्टिस करते हैं, तो मन को नया अनुभव मिलता है कि “मैं आराम से बोल सकता हूँ।”
यही Practice आगे चलकर असली बातचीत की तैयारी बनती है और हकलाने का डर धीरे-धीरे कम होने लगता है।
Daily Practice
एक्सरसाइज़ शरीर को बोलने के लिए तैयार करती हैं, लेकिन Practice बोलने की आदत बदलती है। इसे रोज़ाना करना ज़रूरी है ताकि मन और शरीर दोनों को नए अनुभव मिलें और हकलाना (Stammering) कम होने लगे।
1. Reading Practice (पढ़ने की प्रैक्टिस)
- एक-एक शब्द पढ़ें: शब्दों को धीरे-धीरे बोलें।
- Extra Breath & Articulation: शब्द से पहले थोड़ा साँस लें और शब्द को साफ़ और पूरी तरह बोलें, मुँह खुला रखें।

उदाहरण: “मैं स्कूल जा रहा हूँ”
इसे ऐसे पढ़ें: “मैं … स्कूल … जा … रहा … हूँ” (हर शब्द के बीच थोड़ा साँस लें)
सही Breathing और Pranayama के लिए हमारी Breathing ब्लॉग ज़रूर देखें।
2. Pause Practice (रोक-ठहर प्रैक्टिस)
- Effective Pause: हर शब्द पर पॉज़ न लें। दो, तीन या चार शब्दों के बाद छोटा पॉज़ लें।
- Take Breath When Needed: पॉज़ के दौरान हर बार साँस लेने की ज़रूरत नहीं है। केवल तभी लें जब साँस रुक रही हो या आपको लगे कि शरीर को आराम चाहिए।
- Normal Pace: बोलते समय सामान्य रफ्तार बनाए रखें।
- Optimum Mouth Opening: हर शब्द को मुँह पूरा खोलकर बोलें।
उदाहरण: “आज मौसम बहुत अच्छा है”
इसे पढ़ें: “आज मौसम … बहुत अच्छा … है” (दो-तीन शब्द के बाद पॉज़ लें, साँस तभी जब ज़रूरत हो)
3. Self-Talk Practice (खुद से बात)
- रोज़ 5–10 मिनट अपने आप से बात करें।
- कठिन शब्द या डर वाले वाक्य चुनें।
- ऊपर बताए गए Pause, Breath, Mouth Opening के नियम अपनाएँ।

वीडियो बनाना:
- हर दिन छोटा वीडियो रिकॉर्ड करें।
- बार-बार देखें और नोट करें कि कौनसे शब्द या पॉइंट्स अटके।
- धीरे-धीरे यह आदत मन और शरीर दोनों में बैठ जाती है, और हकलाना कम होने लगता है।
4.Practice Your Hard Work (कठिन शब्दों पर प्रैक्टिस)
हकलाना (Stammering) अक्सर कठिन शब्दों या लेटर्स में ज़्यादा होता है। इसलिए सिर्फ सामान्य शब्दों पर बोलना काफी नहीं है। हमें मुश्किल शब्दों और कठिन लेटर्स को बार-बार प्रैक्टिस करना होता है, ताकि यह आदत बन जाए और असली बातचीत में सहजता से बोल सकें।

कैसे करें:
- मुँह खोलें और आराम से बोलें:
कठिन शब्दों को बोलते समय मुँह पूरा खोलें, ताकि शब्द फँसें नहीं। - Extra Exhale:
शब्द बोलते समय थोड़ी अधिक हवा (Exhale) अपने मुँह से निकालें। यह शब्द को स्मूथ बनाता है और हकलाने की संभावना कम करता है। - Hard Letters और Hard Words:
कठिन शब्दों को चुनें—जैसे “स्कूल”, “अध्यापक”, “व्यवस्था” या आपके नाम के कठिन हिस्से।
इन्हें धीरे-धीरे, साफ़ और ज़ोर से बोलें। - Repeat, Repeat, Repeat:
हर कठिन शब्द को रोज़ बार-बार दोहराएँ। इससे मन और मुँह दोनों उस शब्द के लिए तैयार हो जाते हैं।
निष्कर्ष
Reading, Pause और Self-Talk Practice हकलाने पर डर और सेल्फ-डाउट कम करने में मदद करती हैं। यह एक्सरसाइज़ के बाद का अगला स्टेप है, जो आपको असली बातचीत में आसानी से बोलने की तैयारी देता है।
Real-Life Challenges (हकीकत में बोलने की प्रैक्टिस)
आप जितनी भी एक्सरसाइज़ और प्रैक्टिस करें, अगर आप Real-Life Challenges का सामना नहीं करेंगे तो सुधार असंभव है। यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
हकलाने (Stammering) के समय मन डर और घबराहट में चला जाता है। केवल अभ्यास करना पर्याप्त नहीं है। धीरे-धीरे चुनौती लेना, कठिन शब्द बोलना और नई परिस्थितियों में बात करना ही मन को सिखाता है कि यह सुरक्षित है।
इस प्रक्रिया से नई सकारात्मक यादें बनती हैं, डर कम होता है और बोलने की आदत स्थायी होती है।
याद रखें: चुनौती लेना सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है—इसके बिना कोई भी प्रैक्टिस पूरी तरह असर नहीं करेगी।
इसे हम दो हिस्सों में कर सकते हैं:
1. Implementing in Comfort Zone (आरामदायक माहौल में बोलना)
शुरुआत हमेशा अपने Comfort Zone से करें। अपने परिवार, करीबी दोस्तों या किसी ऐसे व्यक्ति के सामने बोलें, जिससे आप सुरक्षित महसूस करते हैं।
यहां आप कठिन शब्द, छोटे वाक्य या अपने दिनचर्या के सामान्य वाक्य बार-बार बोलें। Pause, Breath, Mouth Opening और Hard Words की प्रैक्टिस को भी अपनाएँ।
इस दौरान आप देखेंगे कि मन धीरे-धीरे सीखता है कि बोलना सुरक्षित है। डर कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। Comfort Zone में यह प्रैक्टिस आपके लिए एक सुरक्षित मैदान बन जाती है, जहाँ आप बिना डर के अपनी बोलने की आदतों को सुधार सकते हैं।
पहला कदम है अपने सुरक्षित और आरामदायक माहौल में बोलना सीखना।

कैसे करें:
- अपने परिवार, करीबी दोस्त या किसी ऐसे व्यक्ति के सामने बोलें, जिसे आप जानते हैं और जिसके साथ आप सुरक्षित महसूस करते हैं।
- कठिन शब्द, वाक्य या दिनचर्या के सामान्य वाक्य बोलने की प्रैक्टिस करें।
- Pause, Breath, Mouth Opening और Hard Words की प्रैक्टिस वहीँ लागू करें।
नतीजा:
Comfort Zone में बोलने से मन में आत्मविश्वास बनता है और डर धीरे-धीरे कम होने लगता है। यह पहला और सबसे ज़रूरी कदम है।
2. Implementing in Real-Life Challenges (असल दुनिया में चुनौती लेना)
जब आप Comfort Zone में सहज महसूस करने लगें, तो अगला कदम है Real-Life Challenges का सामना करना। शुरुआत बहुत छोटे कदमों से करें—जैसे दुकान पर पूछना, किसी परिचित से बात करना या फोन कॉल करना।
चुनौती लेने से पहले धीरे-धीरे गहरी साँस लें, अपने शरीर को रिलैक्स करें और खुद को पॉज़िटिव affirmation दें, जैसे “मैं बोल सकता हूँ, मैं सुरक्षित हूँ।”
बोलते समय Self-Listening करें—सुनें कि शब्द कैसे निकल रहे हैं, क्या आप आराम से बोल रहे हैं, या कोई शब्द अटक रहा है। अगर अटक जाएँ, तो रुकें, साँस लें और फिर जारी रखें। हर छोटे कदम को नोट करें और Celebrate करें।
याद रखें, यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है। जल्दी या जोर-जबरदस्ती से कोई बदलाव नहीं आता। Tiny steps ही स्थायी बदलाव लाते हैं। नियमित अभ्यास, सही breathing और self-awareness के साथ, आपका मन सीखता है कि कठिन परिस्थितियाँ भी सुरक्षित हैं और हकलाना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

कैसे करें:
- बहुत छोटे कदम से शुरुआत करें—जैसे दुकान पर बोलना, किसी परिचित से बात करना, या फोन कॉल करना।
- हर चुनौती को बहुत छोटे हिस्सों में लें।
- हर नए कदम में थोड़ी देर बोलें। अगर अटकते हैं, तो रुकें, साँस लें और फिर जारी रखें।
- हर छोटी सफलता को नोट करें और Celebrate करें।
Tip: जल्दी या जोर-जबरदस्ती से कोई बदलाव नहीं आता। Tiny steps ही स्थायी बदलाव लाते हैं।
निष्कर्ष
Real-Life Implementation का मतलब है—पहले सुरक्षित जगह में अभ्यास, फिर धीरे-धीरे बाहर की दुनिया में चुनौती लेना।
इस क्रम से मन और शरीर दोनों बोलने के लिए तैयार होते हैं, और हकलाना धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाता है।
आप अकेले नहीं हैं और हकलाना कोई कमजोरी नहीं है। बस अपने माइंडसेट को शिफ्ट करें, रोज़ अभ्यास करें, चुनौतियों का सामना करें और आराम से बोलें। धीरे-धीरे डर कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
हम यहाँ आपकी मदद के लिए हैं। सही मार्गदर्शन और सपोर्ट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए और लगातार सीखते रहिए।